नगर साहू समाज परिक्षेत्र नवापारा: प्रतीक साहू बने युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष


गोबरा नवापारा, युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी, सामाजिक विकास में अग्रसर रहने का संकल्प
नवापारा: रविवार, दिनांक 7 दिसंबर 2025 को नगर साहू समाज परिक्षेत्र नवापारा के नगर परिसर में आयोजित एक समारोह में युवा प्रकोष्ठ के संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान, युवा प्रकोष्ठ नगर साहू समाज परिक्षेत्र नवापारा के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र साहू जी ने सर्वसम्मति से श्री प्रतीक साहू जी को युवा प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
यह महत्वपूर्ण दायित्व वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारियों की सर्वमान्य अनुशंसा पर सौंपा गया है। अनुशंसा करने वालों में नवापारा परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री रमेश साहू जी (वरिष्ठ समाज सेवक), श्री रवि शंकर साहू जी, श्री राजू (रमेश) साहू जी (मंदिर समिति अध्य्क्ष), श्री रज्जू साहू जी, श्री गैंद राम साहू जी (सचिव) और अन्य गणमान्य सामाजिक पदाधिकारी शामिल थे।
नियुक्ति के उपरांत, सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने श्री प्रतीक साहू जी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र साहू जी ने प्रतीक साहू जी पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे नई जिम्मेदारी में पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे और समाज के हित में सक्रिय रूप से अपना योगदान देंगे। सभी ने प्रतीक साहू जी के समाज के हित में अग्रणी रहने की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव