नवापारा मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संत गुरुघासीदास जयंती, बड़ी संख्या मे उमड़े समाजिकजन


नवापारा राजिम :- स्थानीय नवापारा मे नगर सतनामी समाज के तत्वाधान मे सतनाम धर्म के पथ प्रदर्शक संत परम पूज्य गुरू घासीदास जी का 269 वा जयंती गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जयंती दिवस पर सतनामी पारा वार्ड क्र - 9 स्थित संत बाबा गुरुघासीदास मंदिर मे आकर्षक साज सजावट की गई थी. 
सुबह बाबा का गद्दी पूजन व आसान पश्चात घी का ज्योत जलाया गया. दोपहर 12 बजे समाज के युवाओ द्वारा एतेहासिक बाइक रैली निकाली गई जो नवापारा सहित आसपास के गांवो से होकर गुजरी. दोपहर 2 बजे श्वेत ध्वजा पालो चढ़ाया गया. तत्पश्चात शाम 5 बजे lसमाज द्वारा डीजे, धुमाल व पारम्परिक पंथी के थाप पर भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई. उक्त शोभायात्रा में बाबा के महिमा की झाँकिया निकाली गई थी, जिनमे बाबा द्वारा गरियार बैल को नांगर में चलाना, राजा गुरु बालकदास की प्रतिमा, सतनाम धर्म की आस्था का प्रतीक जोड़ा जैतखाम के साथ बाबा की गद्दी आसान रथ पर सवार था. 
इस शोभायात्रा को देखने में हजारों की संख्या में नगरवासी चौक चौराहो पर उपस्थित थे. वही इस शोभायात्रा का नवापारा मुस्लिम जमात के युवाओ व पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू के नेतृत्व में स्वागत भी हुआ. शोभायात्रा का समापन वापस गन्तव्य स्थान पर आकर हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने मे नगर सतनामी समाज की ओर से समाज के अध्यक्ष दिनेश टंडन, विजय गिलहरे (गुरूजी ), पालिका सभापति केकती बाई सोनवानी, टिकेश्वर गिलहरे, शिवनाथ बंजारे, तिजुराम बीफरे,राजेश गिलहरे, जीतेन्द्र कोसरे, चम्पू नवरंगे,टिकेश्वर गिलहरे, सागर कुर्रे,लखन बिफरे, कान्हा, ढाकेश्वर बीफरे, संतोष गिलहरे, युवा उपाध्यक्ष सागर गिलहरे, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जांगड़े, सचिव कान्हा गिलहरे, सहसचिव मुकेश बांधे, सह संचालक राजेश गिलहरे, संरक्षक विश्वनाथ नवरंगे सहित सभी सजातीय बंधुओ का सराहनीय योगदान रहा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव