भाजपा नेता ने अपनी ही सरकार को घेरा, की नाराजगी जाहिर l


गोबरा नवापारा, भाजपा कार्यकर्ता पुर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व महामंत्री म़डल नवापारा अखिलेश सिंह ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली से पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में सरकार के प्रति बहुत नाराजगी की बात कही है अखिलेश ठाकुर ने कहा है आज जिस हिसाब से सरकार चल रहा है इस्से अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं मे नाराजगी है और हरेक कार्यकर्ता खुले मन से बोल रहे हैं कि अब हमारी सरकार वापस दुसरे बार रिपीट नहीं होगा प्रदेश की सरकार से हर वर्ग के लोगो मे नाराजगी है किसान अपने धान बेचने के लिए पंजीयन के नाम से परेशान हैं महिलाएं अपने महतारी वंदन योजना की पैसा नहीं मिलने और दुनिया भर की केवाईसी करवाने में परेशान हैं तो अब पुरे प्रदेश में जमीन की कलेक्टर गाइड लाइन मनमाने ढंग से समय से पहले बढ़ने से परेशान हैं क्योंकि जमीन का गाइड लाइन रेट बढ़ने से हम आम जनता के ऊपर बढे हुए रेट के हिसाब से प्रापर्टी टैक्स भी बढ़ेगा जीससे आम जनता ही तो परेशान होगा प्रदेश में कानून व्यवस्था भी ठीक नहीं है आए दिन शहरों और गांवों में लुट पाट चोरी कठौती चाकु बाजी आम बात हो गई है हाल ये है कि गांव गांव शहर शहर हर गली मुहल्लों से खुले आम अवैध रूप से शराब और नशीली दवाएं बिक रही है जिस पर सरकार लगाम लगाने मे भेल साबीत हो रही है तहसील कार्यालय पटवारी कार्यालय एस डी एम कार्यालय थाना बाडा कही भी बिना पैसे दिए कुछ काम नहीं हो रहा है पार्टी संगठन में बैठे हुए लोगों की बात भी अधिकारी कर्मचारी सुनने को और मानने को तैयार नहीं है तो आम जनता की बात छोड़ो यदि समय रहते इन सभी बातों को गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं को सुना नहीं जाएगा तो आने वाले समय में सरकार की वापसी बहुत मुश्किल है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव