बिजली चोरी का बड़ा खुलासा, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई, कुछ ही महीनों में दूसरी चोरी पकड़ी गई l

वार्ड-14 में महीने भर से चल रही थी अवैध बिजली कनेक्शन से निर्माण कार्य, इंजीनियर की मिलीभगत पर उठे सवाल

राजिम। नगर पंचायत राजिम के वार्ड क्रमांक 14 में चल रहे करोड़ों रुपए की लागत से बन रही नई जल टंकी के निर्माण स्थल पर बिजली चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेकर महीने भर से अधिक समय से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरी में इस्तेमाल सभी सामग्रियों को जप्त कर लिया और ठेकेदार के खिलाफ चलानी नोटिस जारी कर दिया है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े सरकारी प्रोजेक्ट की साइट पर महीनों से खुलेआम बिजली चोरी हो रही थी, लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार इंजीनियर का इस ओर बिल्कुल ध्यान क्यों नहीं गया? वहीं ठेकेदार द्वारा नागरिक सूचना पटल भी लगाया नहीं गया है जिससे निर्माण कार्य के पारदर्शिता पर भी संदेह नजर आ रहा है l अंदेशा लगाया जा सकता है कि ठेकेदार और नगर पंचायत के इंजीनियर की मिलीभगत से अवैध कार्य संभव नहीं था। नियमित साइट विजिट के दौरान इंजीनियर ने जानबूझकर इस गोरखधंधे को अनदेखा किया या फिर उनकी जानकारी और सहमति से ही ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहा था, यह जांच का विषय है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चोरी पकड़े जाने पर ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर पंचायत प्रशासन इस पूरे मामले अब देखना यह है कि सरकारी धन से हो रहे इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य में हुई इस बड़ी अनियमितता पर नगर पंचायत राजिम अपने जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

क्या इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और वहीं दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो पाएगा ताकि भविष्य में सरकारी कार्यों में इस तरह की मिलीभगत और लापरवाही न हो।

इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से हुई है करोड़ों रुपए की लागत से पानी टंकी निर्माण कार्य जिसमें अवैध रूप से विद्युत चोरी किया जा रहा है जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत करा कर ठेकेदार के विरुद्ध नोटिस जारी कर अगर गलत ढंग से काम कर रहा है तो जरूर कार्रवाई करेंगे l

मामले में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र साहू ने बताया कि विद्युत चोरी की शिकायत पर नगर पंचायत राजिम के वार्ड क्रमांक 14 पथरा में पानी टंकी निर्माण कार्य में डायरेक्ट हुकिंग करके विद्युत चोरी किया जा रहा था जिसका प्रकरण बनाया गया है जिसमें 5380 वाट का बिजली चोरी करते पाया गया वही चोरी करते सामग्रियों राड़ कटर, तार, जैसे अन्य सामग्री को जप्त किया गया है इस संबंध में ठेकेदार को चलानी नोटिस जारी किया जाएगा और निर्देश दिया गया है कि आगे अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेकर ही कार्य करने के लिए कहा गया है l

इससे पूर्व भी राजिम के जल संसाधन कार्यालय में ठेकेदार द्वारा भवन निर्माण कार्य में अवैध बिजली चोरी करते पाए जाने पर विद्युत विभाग ने कार्रवाई की थी l 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव