गोबरा नवापारा पुलिस ने चिट्टा (हेरोईन) के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

थाना गोबरानवापारा क्षेत्रांतर्गत दुलना तिराहा के पास चिट्टा (हेरोईन) के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से 06 ग्राम 13 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोईन) जप्त।

जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत लगभग ₹45,000/-।

थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 10/26 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध।

थाना गोबरानवापारा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।


गोबरा नवापारा, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान *“ऑपरेशन निश्चय”* चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 07.01.2026 को थाना गोबरानवापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दुलना तिराहा के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर बिक्री की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर श्री विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक नया रायपुर श्री तुलसी राम लेकाम के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी गोबरानवापारा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम इमरान खान उर्फ गोलू एवं पुरूषोत्तम साहू, दोनों निवासी जिला धमतरी, बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) बरामद हुआ।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *06 ग्राम 13 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोईन), जिसकी अनुमानित कीमत ₹45,000/- है*, जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 10/26, धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी

01. इमरान खान उर्फ गोलू पिता – शेख हनिफ खान उम्र – 34 वर्ष निवासी – रिसाई पारा, पूर्व कोड्डूमल धर्मशाला के पास, थाना कोतवाली, जिला धमतरी

02. पुरूषोत्तम साहू पिता – जीवराखन साहू उम्र – 29 वर्ष निवासी – संजय नगर, कुरूद थाना कुरूद, जिला धमतरी

कार्यवाही में निरीक्षक दीपेश जायसवाल थाना प्रभारी, उपरीक्षक अरुण साहू, सहायक उप निरीक्षक साबिर अली, प्रधान आरक्षक राधेश्याम सिंह आरक्षक कसान रजा एवं सुदीप मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव