राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारियां तेज: जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने नए मेला स्थल का किया निरीक्षण



राजिम, छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शुमार राजिम कुंभ कल्प मेला 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच गरियाबंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्रखर चंद्राकर ने आज नए मेला मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भोजनालयों के पंडाल, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए ताकि मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर राजिम अनुविभागीय अधिकारी विशाल महाराणा, तहसीलदार मयंक अग्रवाल, एसडीओपी निशा सिन्हा, थाना प्रभारी राजिम अमृत साहू तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक स्तर पर मेले को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। त्रिवेणी संगम (महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के संगम) पर आयोजित होने वाला यह मेला प्रदेश भर के साधु-संतों और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं, ताकि 1 फरवरी से शुरू होने वाला यह 15 दिवसीय आयोजन पूर्ण गरिमा और दिव्यता के साथ संपन्न हो सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव