पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल परिवार ने बच्चों के साथ हर्षोल्लास से मनाया छेरछेरा पर्व



गोबरा नवापारा : छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध लोकपर्व छेरछेरा, जो पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर नई फसल की खुशी और अन्न दान की परंपरा के साथ मनाया जाता है, इस बार लोगों में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पर्व की रौनक गोबरा नवापारा में भी देखने को मिली, जहां पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल परिवार ने आस-पास के छेर छेरा मांगने आए बच्चों ने " छेरिक छेरा छेर मरई के छेर छेरा, माई कोठी के धान ला हेर हेरा " कहते घर पहुंचे परिवार ने सहज भाव से बच्चों के उत्साह को देखते हुए पारंपरिक तरीके से यह त्योहार मनाया।
गोयल परिवार ने बच्चों को चॉकलेट वितरित करने के साथ-साथ अन्न दान भी किया, जिससे पर्व की खुशहाली और उदारता की भावना और गहरी हो गई। बच्चों की टोलियां हर्षोल्लास के साथ शामिल हुईं और परिवार के साथ मिलकर छेरछेरा की लोक परंपरा को जीवंत बनाया। यह आयोजन सामाजिक समरसता और दानशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें नई फसल के घर आने की खुशी में अन्न का दान किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!