एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल पटेवा में "द क्यूरियस फेस्टिविटी(जिज्ञासा महोत्सव)” का भव्य आयोजन संपन्न
विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, पवन ऊर्जा और तकनीकी विषय पर बनाये मॉडल
नवापारा राजिम: स्थानीय एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को द क्यूरियस फेस्टिविटी (जिज्ञासा महोत्सव) कार्यक्रम अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा पहली से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, अंग्रेजी व्याकरण से संबंधित मॉडल, हिंदी व्याकरण से संबंधित मॉडल, पर्यावरण संरक्षण, जल प्रदूषण, संचार माध्यम,पवन ऊर्जा और तकनीकी और आर्ट्स जैसे विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल और पेंटिंग प्रस्तुत की।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था।
प्रदर्शनी का उद्घाटन अशोक गोलछा,अध्यक्ष पार्श्व एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी ऐसे नवाचार करते रहने के लिए प्रेरित किया।
सृजन से संस्कार में, संत तुलसीदास पर बनाए हुए मॉडल ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया. वहीँ कबाड़ से जुगाड़ के मॉडल को खूब सराहा गया.
अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी में आकर बच्चों के प्रोजेक्ट देखे और उनके कार्यों एवं मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों की प्रशंसा की। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रही।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पल्लवी मारार ने कहा कि विद्यालय में आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी को देखकर गर्व की अनुभूति हो रही है। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके द्वारा बनाए गए मॉडल न केवल ज्ञानवर्धक हैं, बल्कि समाज के लिए भी उपयोगी संदेश देते हैं।
इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में नवाचार, आत्मविश्वास और सीखने की रुचि को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहाकि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार नई ऊँचाइयाँ छूते रहेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें