बसंत पंचमी उत्सव: नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने मां सरस्वती की दिव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया, बच्चों को थाली वितरित की


गोबरा नवापारा, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बढ़ई पारा में आज बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नवापारा नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती संध्या राव ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्या दायिनी माता शारदा की पूजा-अर्चना से हुई। श्रीमती संध्या राव ने विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार, आरती और फूल-मालाओं से नव स्थापित माता शारदा की प्रतिमा का पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रतिमा का लोकार्पण किया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर दिव्य और पवित्र वातावरण में डूब गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रमुख रेखा ठाकुर, राजेंद्र कुमार मिश्रा, पार्वती सोनी,मंजू देवांगन, राम कुमारी वर्मा, ओम प्रकाश साहू, अश्वनी साहू, मनीष कुमार जैन, वन्या अग्रवाल, उकेश तारक, सुनील कुमार साहू,तोमेश्वरी जोशी, लोकेश कुमार धृतलहरे, दीपक कुमार साहू, ओम प्रकाश साहू, वाणी उपासना साहू,शिक्षक एवं शाला विकास समिति के सदस्य गण छात्र-छात्राएं, अभिभावक, मध्यान्ह भोजन समूह के रसोइया दीदी और स्थानीय जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।लोकार्पण के बाद नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने अपने हाथों से स्कूली बच्चों को बसंत पंचमी के अवसर पर थालीयां वितरित की। बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर छा गई जब उन्होंने मुख्य अतिथि के हाथों से थाली प्राप्त की।
संध्या राव ने संबोधित करते हुए कहा, “बसंत पंचमी विद्या, ज्ञान और सृजन का पर्व है। माता शारदा की कृपा से हमारे बच्चों को सदैव उज्ज्वल भविष्य प्राप्त हो। विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमारा पूरा सहयोग रहेगा।”
यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता के प्रति स्थानीय नेतृत्व की सकारात्मक सोच को दर्शाता है।
सजावट में विशेष योगदान शाला की शिक्षिका मंजू देवांगन, वन्या अग्रवाल और अश्वनी साहू का नाम उल्लेखनीय रहा

टिप्पणियाँ