विधायक रोहित साहू ने मीडिया सेंटर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था को लेकर लिया फीडबैक, समस्याओं को दूर करने दिया आश्वासन


राजिम कुंभ कल्प मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर राजिम विधायक रोहित साहू ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर स्थित मीडिया सेंटर का विशेष रूप से जायजा लिया और वहां की कार्यप्रणाली, समाचार-फ़ोटो संकलन व प्रसारण व्यवस्था सहित पत्रकारों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक साहू ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने बैठने की व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली आपूर्ति, कंप्यूटर सुविधा, प्रेस विज्ञप्तियों की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं को लेकर पत्रकारों से फीडबैक लिया। पत्रकारों ने मीडिया सेंटर एवं मेला के व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे, जिन्हें विधायक ने गंभीरता से सुना और अव्यवस्था को शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
विधायक रोहित साहू ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में आयोजन से जुड़ी सटीक, त्वरित और सकारात्मक जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं और उनके लिए बेहतर कार्य व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद रास्तों से बेरिकेटिंग हटा दिए गए गए है। साथ ही कुंभ मेला में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और पत्रकारों को निर्बाध रूप से कार्य करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने की भी बात कही।
इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी, मीडिया सेंटर के प्रभारी श्रीकान्त साहू, युवराज साहू, संतोष सोनकर और सहयोगी, पत्रकार नीरज शर्मा, तामेश्वर साहू, राहुल ठाकुर, थनेश्वर बंजारे, नागेंद्र निषाद, नेहरू साहू, तुकाराम कंसारी सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। मीडिया सेंटर के निरीक्षण के साथ साथ विधायक श्री साहू ने मेला के अन्य क्षेत्रों में पैदल घूमकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव