महिला मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन सेवा, संस्कार और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया गया|



गोबरा नवापारा, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के पावन अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा के निर्देशानुसार नवापारा स्थित गायत्री मंदिर में सेवा, संस्कार और जनकल्याण को समर्पित कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप यज्ञ से हुई, जिसके माध्यम से प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत पीपल वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया तथा क्षेत्र की गर्भवती माताओं के लिए गर्भसंस्कार का संकल्प लेकर स्वस्थ एवं संस्कारित समाज निर्माण का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का विशेष उत्साह देखने को मिला।
भाजपा प्रदेश सह-समन्वयक श्रीमती माधुरी साहू जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास और जनसेवा की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना हम सभी का संकल्प है।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगिता सिन्हा, तनु मिश्रा, जिला महामंत्री ओमकुमारी साहू, जिला मन की बात प्रमुख अनपूर्णा देवांगन ,कार्यसमिति सदस्य साधना सौरज, मंडल अध्यक्ष धनमती साहू, मंडल महामंत्री हर्षा कंसारी सहित नवापारा के महिला पार्षदगण में पूजा कंसारी , जीना निषाद , निर्मला साहू, लोमेश्वरी साहू, पारागाँव उपसरपंच सुनीता सिँह के साथ  पदमनी सोनी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री जी के उज्ज्वल भविष्य और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव