राजिम पुलिस की अपील होली पर्व पर नहीं बिकेंगे मुखौटे, व्यापारियों को बैठक में दिए निर्देश


 राजिम - होली के पावन पर्व को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर (IPS) के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा मानकों और सामाजिक मर्यादाओं के पालन पर जोर दिया गया। 
         पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान डरावने, अश्लील या किसी की भावनाओं को आहत करने वाले मुखौटों की बिक्री नहीं की जाएगी। ऐसे मुखौटों का उपयोग अक्सर असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों को डराने या अपराध को अंजाम देने के लिए किया जाता है। अवैध सामग्री की रोकथाम: ज्वलनशील पदार्थ, रसायनिक रंगों और असुरक्षित पिचकारियों की बिक्री के संबंध में भी व्यापारियों को सतर्क किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले या प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!