महाशिवरात्रि पर नवापारा में भक्ति की दोहरी लहर: लटर्रापारा दुर्गा मंदिर में शिव परिवार की स्थापना, सिंह वाहिनी मंदिर में महादेव की प्राण प्रतिष्ठा


गोबरा नवापारा, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गोबरा नवापारा क्षेत्र (वार्ड 14 एवं 15) के दो प्रमुख दुर्गा मंदिरों में भगवान शिव के विभिन्न रूपों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा ने स्थानीय स्तर पर भक्ति और सामुदायिक एकजुटता का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया। स्थानीय निवासियों के सहयोग से आयोजित इन भव्य धार्मिक आयोजनों ने पूरे मोहल्ले में उत्साह और आस्था की लहर फैला दी। श्री दुर्गा मंदिर, लटर्रा पारा 26 वर्ष पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार एवं शिव परिवार की स्थापना l 

नगर के लटर्रा पारा स्थित श्री दुर्गा मंदिर, जो 26 वर्ष पूर्व स्थापित हुआ था, अब ठाकुर राम निर्मलकर, जुगनू कंसारी (जग्गू कंसारी), रवि मूलचंदानी एवं मोहल्ला वासियों के अथक प्रयासों से जीर्णोद्धार के बाद और अधिक सुंदर व दिव्य रूप में सामने आया है। इस अवसर पर निम्न कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें 13फरवरी(शनिवार) अन्नाभिषेक का आयोजन, 14 फरवरी भव्य कलश यात्रा, 15 फरवरी को पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा के मंत्रोच्चारण में गणेश भगवान के साथ शिव परिवार (श्री नरमदेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव सहित) की विधिवत स्थापना में यजमान के रूप में ठाकुर राम निर्मलकर सपत्नीक एवं जुगनू कंसारी सपत्नीक ने पूजन में भाग लिया साथ ही सैकड़ों मोहल्ला वासी हवन, पूजन में शामिल हुए। हवन के पश्चात सामूहिक आरती, महाप्रसाद भंडारा, सायंकाल में सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ। रात्रि में सभी श्रद्धालुओं को खिचड़ी सहित प्रसाद वितरित किया गया l सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर, गोबरा नवापारा: देवाधिदेव महादेव की भव्य प्राण प्रतिष्ठा सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर में महाशिवरात्रि पर देवाधिदेव महादेव की प्राण प्रतिष्ठा बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई। वार्ड 14-15 के निवासियों एवं आसपास के नगरवासियों के विशेष सहयोग से 15 फरवरी को नगर की महिलाओं की प्रमुख भागीदारी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भक्ति भाव से भरे श्रद्धालु शामिल हुए और मंदिर परिसर में कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ।16 फरवरी को वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ विधि-विधान पूर्वक भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।  
पूजन-अर्चना के उपरांत अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति के रस में सराबोर हो गया। अंत में मंदिर समिति की ओर से सभी को प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमाकांत शर्मा, सनत शर्मा, मदन मोहन वैष्णव, जग्गू कंसारी, ठाकुर राम निर्मलकर, गजानंद यादव, मनोज कंसारी, सुखदेव निषाद, व्यास नारायण निषाद, राजीव पुरानीक, रश्मि पुरानीक, दयाराम निषाद, किशन साहू, शंभू निषाद, मनोज निषाद, दयाराम कंसारी, लोकेश साहू, किसान साहू, कमल मिस्त्री, पुनीत निषाद सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये आयोजन सामुदायिक सहयोग का श्रेष्ठ उदाहरण हैं, जिनसे क्षेत्र में धार्मिक भावना के साथ-साथ सामाजिक एकता भी और मजबूत हुई है। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर नवापारा में शिव भक्ति की दोहरी धारा ने सभी को गहन आनंद प्रदान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव