नवापारा राजिम के पीएमश्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षिका का ISRO-SAC, अहमदाबाद में शैक्षणिक भ्रमण
नवापारा राजिम
एक्सपोजर विजिट इसरो सैक अहमदाबाद के लिए छ.ग. के
रायपुर जिले के 12 पीएमश्री स्कूलों का चयन हुआ था। जिसमें पीएमश्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय गोबरा नवापारा से श्रीमती नीलम साहू व्याख्याता एवं कक्षा 10 वीं टॉपर्स हिन्दी मिडियम से शारदा साहू एवं अंग्रेजी माध्यम से हंसिका साहू का चयन हुआ था। सभी छात्राओं एवं शिक्षक को संस्था प्राचार्य फाखरा खानम दानी ने हरी झण्डी के साथ शुभ यात्रा के लिए प्रस्थान करवाया। अहमदाबाद में शिक्षिका एवं छात्रों ने साइंस सिटी, एनर्जी पार्क, रोबोटिक गैलरी, अक्षरधाम एवं ISRO - SAC का विजिट किया एवं उन्होंने वहां से विभिन्न जानकारी प्राप्त किया साथ ही छात्र AI से रूबरू हुए एवं गगन यान मॉडल के बारे में विभिन्न जानकारी प्राप्त किया। ISRO SAC के डायरेक्टर निलेश कुमार देसाई सर ने सभी शिक्षकों एवं छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया। सभी छात्र एवं शिक्षक ने इस कार्यक्रम की सराहना की साथ ही संस्था के प्राचार्य श्रीमती दानी ने सरकार एवं समग्र शिक्षा का आभार व्यक्त किया और आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होते रहने का कामना की जिससे छात्र एवं शिक्षकों को मार्गर्शन मिलता रहे। शाला परिवार ने भी इस शैक्षणिक भ्रमण पर प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही शाला प्रबंधन समितिम ने इस अवसर पर हरिहर शाला को बघाई प्रेषित की है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें