ब्रेकिंग: चलती पिकअप में लगी भयंकर आग, 4 लाख नगद और चेक जलकर हुए स्वाहा


राजिम-अभनपुर मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में 4 लाख कैश और 1 लाख का चैक भी था जो आग के हवाले हो गया। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन राजिम से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पिपरौद टोल नाका के पास अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर के अनुसार वह रायपुर से सामान छोड़ने फिंगेश्वर क्षेत्र गया हुआ था और वापसी के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से वाहन में आग लग गई।

वाहन चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। चालक के अनुसार गाड़ी में करीब 4 लाख रुपए नगद और दो चेक रखे हुए थे, जो आग में जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 सेवा की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। 

फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक से गहन पुछताक्ष कर रही है। गनीमत रहा कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक रूप से भारी नुकसान उठाना पड़ा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!