रेत से भरी हाइवा ने कुचला, व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत, हाइवा वाहन चालक फरार l

हाइवा वाहन चालक फरार, शव को 200 फीट तक घसीटा, पुलिस ने वाहन जब्त किया

गोबरा नवापारा, चंपारण चौक के पास दोपहर करीब 1 बजे एक भयावह सड़क हादसा हो गया। रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार गोपी पटेल (उम्र 54 वर्ष, ग्राम पंचायत सुंदर केरा निवासी) को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गोपी पटेल मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। हादसे के बाद हाइवा वाहन चालक ने बिना रुके शव को करीब 200 फीट तक घसीट लिया और फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। 
पुलिस ने आरोपी हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है। इस हादसे से सड़क दोनों ओर भारी जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार हाइवा वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। यह हादसा स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश पैदा कर रहा है। नवापारा क्षेत्र में रेत के ओवरलोडेड हाइवों की अनियंत्रित रफ्तार और सड़क सुरक्षा के अभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
 चंपारण चौक जैसे व्यस्त इलाकों में बार-बार ऐसे हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि हाइवा-ट्रकों पर सख्त स्पीड लिमिट, वजन चेकिंग और चौक पर सुरक्षा उपाय तुरंत लागू किए जाएं, ताकि आगे ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!