7 दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह: संकल्प सेवा समिति का अनुपम सामाजिक संकल्प

राजिम। वार्ड क्रमांक 15 में संकल्प सेवा समिति के तत्वावधान में आज एक भावुक और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति ने 7 जोड़ों दिव्यांग युवा-युवतियों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया। यह आयोजन मात्र एक शादी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग के प्रति संकल्प सेवा समिति की गहरी संवेदना और समर्पण का जीवंत उदाहरण था। कार्यक्रम में संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष योगेश भाई, जागेश्वर भैया जी, कृष्णा भाई, सरिता दीदी सहित अन्य सदस्यों ने पूरी मेहनत से आयोजन को भव्य रूप दिया। इन दिव्यांग जोड़ों के लिए समिति ने माता-पिता और भाई-बहनों का स्नेहपूर्ण रोल निभाया। जिनके माता-पिता नहीं हैं, उनके लिए समिति के सदस्य माता-पिता बने और जिनके भाई-बहन नहीं हैं, उनके लिए भाई-बहन बनकर खड़े हुए। इस सामूहिक विवाह ने समाज में एकता, सेवा और मानवीय मूल्यों का सुंदर संदेश दिया। वार्ड के युवा साथियों ने इस कार्यक्रम में संपूर्ण सहयोग प्रदान किया। प्रमुख रूप से इंद्रजीत महाडीक जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, गोकुल यादव, सागर साहू, जितेन साहू, नारायण यादव, गजेंद्र साहू, हेमंत साहू, बंटी यादव, ठाकुर राम साहू, झाड़ू राम साहू, दशरथ साहू, कोमल साहू, राम भरोसा साहू, शत्रुघ्न साहू, मनीष यादव, घनश्याम साहू, रणवीर साहू, गोपाल साहू, भूपेंद्र ध्रुव, चक्रधारी, वेदराम साहू, पथर्रा आदि युवाओं ने दिन-रात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इन सभी युवाओं की निःस्वार्थ सेवा सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा कुलेश्वर साहू को सम्मानित किया गया, जिसके लिए उन्होंने समिति के सभी सम्मानित सदस्यों को दिल से आभार व्यक्त किया। यह आयोजन दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन में खुशी और सम्मान का नया अध्याय जोड़ता है।
 संकल्प सेवा समिति राजिम निरंतर ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज के पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। समाज को भी ऐसे आयोजनों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। 
संकल्प सेवा समिति का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। ऐसे कार्यक्रम न केवल दिव्यांग जोड़ों को नई जिंदगी देते हैं, बल्कि पूरे समाज में सेवा भावना को मजबूत करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव