नवापारा मे निशान यात्रा का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या मे श्यामभक्त रहे उपस्थित


नईदुनिया न्यूज, नवापारा राजिम : स्थानीय श्री श्याम परिवार एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें नगर के सभी श्याम भक्तों ने हिस्सा लिया। भक्तों की टोली जब हाथों में निशान लिए श्याम बाबा के भजन गाते हुए एवं जयकारा लगाते हुए नवापारा नगर में निकली तो पूरा वातावरण श्याममय हो गया। श्याम बाबा को निशान चढाने की परंपरा हजारों साल पुरानी है। खाटू नगरी में वर्ष के हर एक दिन श्याम भक्तों का मेला लगा रहता है। फाल्गुन माह में इसकी मान्यता बहुत ज्यादा है। निशान यात्रा के बाद श्री राधा कृष्णा मंदिर में श्याम भजन भी आयोजित हुए, जिसे विनय अग्रवाल, काव्या शर्मा, खगेश डडसेना, विकाश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। भाव भरे एवं भक्तिपूर्ण भजनों से वहां मौजूद सभी श्याम भक्त झूमने लगे। साथ ही सभी श्याम भक्तो ने श्याम बाबा के साथ संगीतमय फूलो की होली भी खेली एवं होली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाया गया एवं श्याम रसोई बनायी गयी। उक्त आयोजन मे बड़ी संख्या मे श्री श्याम परिवार एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल के सदस्यगण उपस्थित थे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!