मानवीय संवेदना की जीत: पत्रकार तुकाराम कंसारी ने दिव्यांग रोहित की बनाई जिंदगी आसान
नवापारा राजिम। इंसानियत से बढ़कर इस दुनिया में कोई दूसरी चीज नहीं है। जब किसी जरूरतमंद व्यक्ति को उसकी जरूरत की चीज मिल जाती है तो उसकी खुशी कई गुना बढ़ जाती है। ऐसा ही एक भावुक और प्रेरणादायक क्षण आज नगर में देखने को मिला।
नगर के वार्ड क्रमांक 11, गोडपारा निवासी रोहित ध्रुव जन्म से ही दिव्यांग हैं। उनकी दिव्यांगता लगभग 80 प्रतिशत है, जिसके कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आने-जाने के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।
रोहित ध्रुव ने अपनी परेशानी बताते हुए नगर के पत्रकार तुकाराम कंसारी के सामने ट्रायसिकल की इच्छा जताई। उनकी स्थिति को देखते हुए पत्रकार तुकाराम कंसारी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए रोहित को ट्रायसिकल उपलब्ध कराने के लिए पहल की। उनके प्रयासों से रोहित ध्रुव को ट्रायसिकल मिल सकी।
ट्रायसिकल मिलने के बाद रोहित ध्रुव के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पत्रकार तुकाराम कंसारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें आने-जाने में काफी सहूलियत होगी और वे अपने छोटे-मोटे काम भी आसानी से कर सकेंगे।इस मानवीय पहल की नगर में सराहना हो रही है और लोगों ने इसे इंसानियत की एक मिसाल बताया है। रोहीत को ट्रायसिकल प्रदान करने मे संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन चंपारण का विशेष योगदान रहा.इस अवसर पर बिसेसर हिरवानी पत्रकार, नगर सेलून संघ के अध्यक्ष संतू सेन, भंडारी सेन, प्रमोद सेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें