पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला ने राजिम में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली


नवापारा राजिम, रंगों के त्योहार होली के अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ला ने राजिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम किरवई स्थित उनके आवास श्याम कुटीर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। इस उत्सवपूर्ण समारोह में कांग्रेसजनों ने पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला को रंग-गुलाल लगाकर होली खेली और आपसी प्रेम व भाईचारे का प्रदर्शन किया। सभी ने रंगों में रंगकर होली की मस्ती में डूबकर खुशियां बांटीं। अमितेश शुक्ला ने मौजूद कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पूरे क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, सद्भाव, एकता और नए आरंभ का प्रतीक है। यह त्योहार एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने का संदेश देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने और जनसेवा में सक्रिय रहने की अपील की l 

विशेष बात यह रही कि 8 मार्च को मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समारोह में महिला कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। उन्होंने भी उत्साहपूर्वक रंग खेलकर भाग लिया और अमितेश शुक्ला को बधाई दी।इस अवसर पर गरियाबंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष खूबचंद बेसरा, राम कुमार गोस्वामी, विकास तिवारी, भवानी शंकर शुक्ला, राम गुलाल साहू, विष्णुराम जांगड़े, रुपेश साहू, ओमप्रकाश बंसर अनिल चंद्राकर, डीके ठाकुर, गिरीश रजनी, पवन सोनक, टिकट साहू, शब्बीर खान, यशवंत निराला कुलेश्वर साहू, जग ठाकुर बंटी साहू, करीम खान सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम दोपहर से शाम तक चला, जिसमें फाग गीत के साथ नगाड़ा बजा कर उत्सव को रंगीन बना दिया। यह होली मिलन राजिम क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एकता, उत्साह और संगठन की मजबूती का प्रतीक साबित हुआ। अमितेश शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय रहकर जनसेवा और संगठन निर्माण में जुटे हुए हैं।

टिप्पणियाँ