नवपरिवर्तन समाज सेवी संस्था द्वारा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह
गोबरा नवापारा, नगर में हाल ही में गठित नव परिवर्तन समाज सेवी संस्था एवं स्थानीय वार्डवासियों के सहयोग से एक नेक एवं प्रेरणादायक आयोजन होने जा रहा है। दिनांक 19 मार्च गुरुवार को सुबह 8 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन शांति चौक बगदेही पारा में महानदी ब्लड बैंक सेंटर कुर्रा में एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था ने सभी स्वस्थ एवं योग्य नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और किसी की जीवन रक्षा में सहयोगी बनें। रक्तदान शिविर के उपरांत बुजुर्ग सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर समाजसेवा में सक्रिय वरिष्ठ नागरिकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा, साथ ही क्षेत्र की प्रतिभावान युवाओं एवं बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार व सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम समाज में सम्मान, एकता एवं प्रेरणा का संदेश देगा। विशेष आकर्षण के रूप में श्री जय मां शारदा जस झांकी परिवार, कुम्हारी, जिला दुर्ग की सांस्कृतिक टीम द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। यह प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत कर सभी को आनंदित करेगी। संस्था के सदस्य खिलेश साहू ने बताया कि यह आयोजन सेवा, संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता का अनुपम संगम है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस पवित्र कार्य में सक्रिय भागीदारी करें, रक्तदान करें तथा समारोह में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें