नगर सोनकर समाज द्वारा रामनवमी का भव्य आयोजन


गोबरा नवापारा, नगर सोनकर समाज प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी रामनवमी पर्व को बड़े उत्साह और भक्ति भाव से मनाने जा रहा है। समाज के अध्यक्ष श्री राकेश सोनकर ने बताया कि सोमवार, 30 मार्च 2026 को श्री राम जानकी मंदिर, नवापारा में विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा अनुसार सुबह 9 बजे हवन-पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी। शाम 4 बजे मुख्य आकर्षण भव्य शोभा यात्रा होगी, जिसमें राम दरबार की भव्य झांकियां, भजन-कीर्तन और राम भक्तों का उत्साही जुलूस शामिल रहेगा। रात्रि 8 बजे भक्तों को प्रशादी वितरित की जाएगी। राकेश सोनकर ने सभी राम भक्तों, स्थानीय नागरिकों और समाज के सदस्यों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर रामनवमी उत्सव की शोभा बढ़ाएं तथा भव्य शोभा यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा, “यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रभु श्री राम के आदर्शों, मर्यादा पुरुषोत्तम के सिद्धांतों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अवसर है।” नगर सोनकर समाज इस अवसर पर पूरे शहर में राम भक्ति की लहर फैलाने और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने का प्रयास कर रहा है। भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस पावन पर्व को और अधिक यादगार बनाने में योगदान दें।

टिप्पणियाँ