राजिम ब्रेकिंग न्यूज: चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली कार, चालक बाल-बाल बचा l
राजिम, राजिम-फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर किरवाई पुजेरिन दाई के पास एक चौंकाने वाली घटना घटी। एक चलती हुई कार अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। कार धू-धू करके जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
भारी भीड़ जमा हो गई और लोग हैरान रह गए। कार चालक ने तुरंत कार रोककर बाहर निकलने की कोशिश की और बाल-बाल बच गए। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। आग बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें