गुमशुदा युवक की तलाश, जानकारी देने की अपील


नवापारा राजिम: गोबरा नवापारा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 गोबरा बस्ती निवासी रमन साहू (पिता श्री कृष्ण राम साहू) बीते 22 फरवरी 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार रमन साहू अपने साथियों के साथ काम के सिलसिले में पिथौरा गया हुआ था। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी की आधी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच साथियों के सो जाने के बाद वह अपना मोबाइल फोन वहीं छोड़कर कहीं चला गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिजनों और परिचितों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रमन साहू की ऊंचाई लगभग 5 फीट 4 इंच बताई जा रही है तथा रंग गोरा है। गुम होने के समय उसने काला लोअर और चेक शर्ट पहन रखा था।
परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी रमन साहू के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो कृपया तुरंत दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।
संपर्क नंबर:
चंद्र कुमार साहू (छोटे भाई) – 6265541036
हुलेश्वर साहू (जीजा) – 7987980203

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव