सड़क दुर्घटना मे घायल युवती की जान बचाने वाले ऑटो चालक का नवापारा थानेदार ने किया सम्मान l
नवापारा राजिम : स्थानीय नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल, तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर व पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गुड समैरिटन के तहत गत दिनों रोड एक्सीडेंट मे घायल युवती की जान बचाने वाले ऑटो चालक मोहम्मद जुम्मन खान का सम्मान किया . टीआई दीपेश जायसवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी एक्सीडेंट चम्पारण मार्ग पर हुआ था जहाँ बाइक सवार तीन युवक - युवती एक गाड़ी के चपेट मे आ गए थे, इस दुर्घटना मे 1 युवक व 1 युवती की मौत हो गई थी. वही 1 युवती की जान ऑटो चालक की मदद से बच पाई थी. जिसके बाद ऑटो चालक की इस इंसानियत को देखते हुए और इस दुर्घटना मे युवती की जान बचाने के लिए उनका सम्मान किया गया.
टीआई जायसवाल ने कहाकि आज के समय मे ऐसे ही जागरूक नागरिकों की जरूरत हैँ, उन्होंने कहाकि लोग डरे नहीं, वीडियो बनाने मे समय ना बर्बाद करें, बल्कि घायलों की मदद करें. उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाये. उन्होंने कहाकि पुलिस आपको ऐसे मे बिलकुल भी परेशान नहीं करेंगी. उन्होंने ऑटो चालक मोहम्मद जुम्मन खान को मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया साथ ही गुड समैरिटन के तहत सरकार से मिलने वाली राशि भी उन्हें प्रदान कराने मे सहयोग करने की बात कही. उक्त अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेशी राम साहू पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद प्रसन्न शर्मा, रमेश तिवारी सभापति सहदेव कंसारी, पूजा कंसारी, पार्षद जीना निषाद, नम्मू ध्रुव, टिकेश्वर गिलहरे, हेमंत साहनी , रामरतन निषाद, नवापारा मुस्लिम जमात प्रमुख अल्तमश सिद्दीकी, अकरम रिज़वी, संतोष मिश्रा, प्रवीण कल्ला, दुकालू चक्रधारी, सरपंच खगेश साहू, कृष्णा यादव सहित पुलिस जवान व पुलिस मितान के साथी उपस्थित थे.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें