तेजराम विद्रोही के कार को टककर मारना महज एक दुर्घटना है या जानलेवा कोशिश..? समर्थक कर रहे हैं जांच की मांग l
राजिम, सोमवार 9 मार्च की शाम को करीब 4.30 बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही के कार को तेज रफ़्तार ट्रक क्रमांक CG08 AG 9972 द्वारा टककर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया और ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. वेगन आर कार क्रमांक CG 04HS 1055 भारतीय किसान यूनियन फिंगेश्वर के ब्लॉक संयोजक रेखराम साहू का है जिसे तेजराम विद्रोही यूनियन के काम से उपयोग करता रहता है. घटना के दिन वे रेखराम साहू के साथ पंडित सुन्दरलाल शर्मा चौक राजिम से नवापारा की ओर पुल के पास स्थिति विभा ग्राफिक्स के पास किसान संगठन की बैनर के लिए जा रहे थे कि सुमित भोजनालय के सामने सड़क किनारे हरा चना ख़रीदे और गाड़ी में बैठे तभी ट्रक ने चालक साइड को जोरदार टककर मार दिया कार तेजराम विद्रोही चला रहे थे और सामने यात्री सीट पर रेखराम साहू बैठे थे जो बाल बाल बच गए।
इस घटना की जानकारी लेने थाना राजिम पहुँचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी प्रवीण, क्रांति, प्रदेश सचिव कमल सिंह कुशवाह, गरियाबंद जिला महासचिव योगेंद्र साहू, महासमुंद जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, तथा किसान यूनियन के सदस्यों कृष्ण कुमार चंद्राकर, भूनूराम साहू, रोशन चंद्राकर, भीखम चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, ललित साहू ने घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना महज एक दुर्घटना है या विद्रोही की जान लेने की कोशिश? क्योंकि तेजराम विद्रोही प्रदेश में मजदूरों किसानों की अधिकारों के लिए संघर्ष का आवाज बन चूका है. छत्तीसगढ़ में एक नामी बीज कंपनी द्वारा सैकड़ों किसानों व मजदूरों का करोड़ों रूपये का भुगतान नहीं किया गया जिसके कारण उन्होंने कम्पनी पर पुरे छत्तीसगढ़ में प्रतिबन्ध लगाने और किसानों व मजदूरों को भुगतान करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं. प्रतिनिधि मंडल ने थाना प्रभारी राजिम से मुलाक़ात कर मांग किया है कि इसे केवल साधारण दुर्घटना की दृष्टि से न देखकर साजिश की दृष्टिकोण से जाँच किया जाना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें