ब्रेकिंग न्यूज़: नवापारा में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक और हाईवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत


गोबरा नवापारा, क्षेत्र में मंगलवार रात्रि करीब 12 बजे एक भयानक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। पिपरौद बजरंगपुर नेशनल हाइवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास रेत से भरी हाईवा ने खाली ट्रक को आमने-सामने जोरदार टक्कर मार दी। हाईवा चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को इस हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। टक्कर की भीषणता इतनी ज्यादा थी कि उसकी तेज आवाज लगभग 2 किलोमीटर दूर तक गूंज गई।
इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो व्यक्ति पारागांव के रहने वाले थे, जबकि एक व्यक्ति कुरूद क्षेत्र का निवासी था। दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। रेत से लदी भारी हाईवा की तेज गति ने खाली ट्रक दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक और उसमें सवार को बचने का कोई मौका नहीं मिल सका। 

क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। निर्माणाधीन टोल प्लाजा के आसपास सड़क की खराब स्थिति, अपर्याप्त लाइटिंग, स्पीड ब्रेकर निर्माण में लापरवाही और भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार रोकथाम के लिए व्यवस्था नहीं। रात्रि के समय विशेष रूप से रेत, बजरी और अन्य निर्माण सामग्री ढोने वाले हाईवाओं की आवाजाही बढ़ जाती है, जो दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हाइवा चालक की लापरवाही, ओवरस्पीड और संभवतः मुख्य वजह मानी जा रही है। 
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासी और परिजन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि निर्माणाधीन टोल प्लाजा क्षेत्र में तुरंत बेहतर सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। स्पीड ब्रेकर पूर्ण दोनों तरफ लगाए जाएं, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं और रात्रि में भारी वाहनों की गति पर सख्त अंकुश लगाया जाए। क्षेत्रवासी कह रहे हैं कि विकास कार्यों के नाम पर मानवीय जीवन की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए।

मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही बार-बार हो रही है, लेकिन दोषियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती।

यह दुर्घटना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी दर्दनाक घटनाएं जारी रहेंगी। स्थानीय प्रशासन से अपील है कि इस मामले में त्वरित जांच कर दोषियों पर सख्त एक्शन लिया जाए और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव