छुरा में 'सही दवा शुद्ध आहार' अभियान के तहत 5 दुकानों पर छापा, कोटपा एक्ट में 19 चालान से 800 रुपये जुर्माना


गरियाबंद। दिनांक 30.04.2026 को जिला गरियाबंद के छुरा ब्लॉक में "सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। सचिव एवं नियंत्रक के निर्देश पर औषधि एवं खाद्य प्रकोष्ठ की संयुक्त टीम ने 5 दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

टीम ने दुकानों में कॉस्मेटिक उत्पादों के क्रय-विक्रय दस्तावेज, बिल-बुक और स्टॉक की गहन जांच की। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि सभी कॉस्मेटिक उत्पादों की खरीदी-बिक्री केवल पक्के बिल के माध्यम से ही करें। बिना बिल के उत्पाद रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

निरीक्षण के दौरान 5 दुकानों में कोटपा एक्ट 2003 का उल्लंघन पाया गया। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों के अवैध प्रदर्शन पर टीम ने 19 चालान काटकर कुल 800 रुपये का जुर्माना वसूला।

कार्यवाही में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। इस दौरान औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ध्रुव, SFSO रोशनी राजपूत, अभिहित अधिकारी ज्योति भानु, सहायक संचालक औषधि बृजराज सिंह, कालेश्वर यादव, उमेश वर्मा एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव