तनीषा साहू ने रचा इतिहास प्रदेश के मेरिट सूची में 96 .80 % के साथ आठवां स्थान
राजिम, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 2026 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. स्व.श्री मिलउदास कोसरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा की छात्रा कुमारी तनीषा साहू पिता संजय साहू ने 96. 80% अंक अर्जित कर प्रदेश के प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है जिले की प्रेरणास्रोत प्रतिभावान विद्यार्थी तनीषा साहू के इस शानदार उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार, कौन्दकेरा ग्राम, क्षेत्र और जिले में खुशी एवं गर्व का माहौल है इस बच्ची ने नया इतिहास रचकर गरियाबंद जिला और राज्य को गौरांवित किया है गौरतलब है कि विज्ञान संकाय की छात्रा तनीषा ने 500 में 484 अंक हासिल की है सभी विषयों में डिस्टेंशन है केमिस्ट्री 99, व्यवसाय अध्ययन, गणित,हिन्दी, भौतिकी में क्रमशः 98, 98, 97, 92 अंक प्राप्त किया है
साधारण परिवार में पली बढ़ी बेटी तनीषा शुरू से ही मेधावी छात्र रही है अपनी स्वर्णिम सफलता का श्रेय अपने पिता संजय साहू माता द्रोपती साहू और शिक्षकों को दी है वह कहती है कि प्रतिदिन 7 से 8 घंटा निर्मित पढ़ाई करती रही साथ ही शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन से ही इस मुकाम तक पहुंची है l
आगे कहती है कि सरकारी स्कूल में हमारे सभी शिक्षक बहुत अच्छे से पढ़ाते हैं व्याख्याता दुष्यंत वर्मा छगनलाल साहू नियमित रूप से पालक संपर्क कर पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर पिता संजय साधारण किसान है इस चुनौती पूर्ण माहौल में भी उनकी यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि कठिन परिस्थिति के बावजूद मेहनत और लगन से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है आगे की पढ़ाई को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती है इस महत्वपूर्ण सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी जगजीतसिंह धीर, राजिम क्षेत्र विधायक रोहित साहू ने और विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू ने मोबाइल के माध्यम से बच्ची को शुभकामनाएं दिए। जिला पंचायत सभापति नंदिनी साहू विद्यालय ने आगे की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद करने की बात कही, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय स्तर में कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है इस वर्ष 97% है 89 विद्यार्थियों में 67 विद्यार्थी प्रथम स्थान 17 विद्यार्थी द्वितीय स्थान एवं चार विद्यार्थी को पूरक मिला हैं प्रथम स्थान पर तनीषा 96.8 प्रतिशत, क्षमा साहू 92% ,करीना चंदेल 90.4%, रीना यादव 89.2% ,डिंपल साहू 88.8 %
वही कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान पर डामेश्वरी साहू 92.6% जयप्रकाश साहू 92.5 % तुलसी साहू 91% गीतांजलि साहू 89.3 % प्राप्त किए हैं विद्यालय की पढ़ाई स्तर उत्कृष्ट बनाने में शाला प्रबंधन समिति का भी सकारात्मक योगदान है l
प्राचार्य एम आर रात्रे, शालाप्रबंधन समिति अध्यक्ष ओंकार साहू, जनपद अध्यक्ष रामेश्वरी कुर्रे, सरपंच राधिका मनोज यादव, उपसरपंच चांदनी भूषण साहू ,संकुल समन्वयक नरेशसाहू, सहकारी समिति अध्यक्ष बाबूलाल साहू, दुजलाल साहू, सोमप्रकाश साहू, अरविंद चौहान, भारत लाल साहू, मनोज विश्वकर्मा, चंद्रिका कुर्रे ,मकसूदन साहू अनिल मंडल चुम्मन साहू, मनहरण साहू, फूल जी साहू, तामेश्वर पाठक, मदन साहू, नारायण साहू, नेमंत साहू, हीरालाल साहू, परससाहू धनसिंह कृष्णा साहू गणेश डहरिया, मोहन दीवान, संतोष साहू, ममता ध्रुव, मीना बाई साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने तनीषा साहू को शुभकामनाएं दिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक श्री दीनूराम यदु ,खिलावनराम सिन्हा, लक्ष्मणराम साहू चंद्रिकाप्रसाद साहू ,छगनलाल साहू, अंजू डेकर, लक्ष्मी यदु, स्मृति चंद्रवंशी, सतीश मालवीय, मीनाक्षी शर्मा, एकता दूबे, दुष्यंतकुमार वर्मा, मीरा साहू , कृष्णाकंसारी ,परमेश्वर निषाद, रितेश पटेल, मोहनगोयल, हरिश्चंद्र निषाद, रेखा साहू, कल्पना सेन, खेलन यदु , अजय साव, एसकुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें