सरकारी जमीन पर भू-माफिया का अवैध कब्जा! गोबरा नवापारा के तर्री में प्लाटिंग का खेल, प्रशासन सोया हुआ


गोबरा नवापारा, क्षेत्र की ग्राम पंचायत तर्री में इन दिनों भू-माफियाओं का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। कृषि भूमि से लगी सरकारी जमीन पर माफिया खुलेआम कब्जा कर रहे हैं और अवैध प्लाटिंग कर हाई प्राइस पर बेच रहे हैं। खासकर दुलना रोड के आबादी क्षेत्र, वन भूमि की जमीन पर यह खेल तेज हो गया है। माफिया सरकारी भूमि को नाप-जोख कर प्लॉट बना रहे हैं और आम लोगों को मोटे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह अवैध प्लाटिंग सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रही है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लॉट बेचे जा रहे हैं, जिससे भविष्य में विकास कार्य भी प्रभावित होंगे। अब ग्रामीणों के द्वारा शिकायत की भी तैयारी की जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन और संबंधित विभाग अभी तक जानकारी का ना होना समझ से परे है। लगता है कि माफियाओं के साथ कुछ अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है, वरना इतने बड़े स्तर पर अवैध कब्जा कैसे संभव है?

यह मामला न सिर्फ सरकारी संपत्ति की लूट है, बल्कि आम ग्रामीणों को भी ठगने का सिलसिला है। अगर प्रशासन समय रहते नहीं जागा तो यह अवैध प्लाटिंग और फैल सकती है। ग्राम पंचायत तर्री के दुलना रोड क्षेत्र में सरकारी भूमि की सुरक्षा और अवैध कब्जों पर तुरंत बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव