गरियाबंद में गूंजा नारी शक्ति का संकल्प: सैकड़ों महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रचा इतिहास



गरियाबंद, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिन्हा के नेतृत्व में गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य एवं ऐतिहासिक “नारी शक्ति सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती रश्मि शर्मा उपस्थित रहीं। विशिष्ट रूप से श्रीमती माधुरी साहू (प्रदेश सह-समन्वयक), अंजु नायक (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), श्रीमती रेखा सोनकर (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), लालिमा ठाकुर (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती मोना नेताम (जनपद अध्यक्ष), जिलाध्यक्ष श्री अनिल चंद्राकर एवं पूर्व विधायक श्री संतोष उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन भारती साहू जिला महामंत्री द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत “हस्ताक्षर दीवार” से हुई, जहाँ सैकड़ों महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में अधिनियम के महत्व, महिला सशक्तिकरण में इसकी भूमिका एवं इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने 9667173333 पर मिस्ड कॉल कर एवं मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही, आमजन में जागरूकता बढ़ाने हेतु भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर में विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक “सुआ नृत्य” प्रस्तुत कर अपनी खुशी एवं उत्साह का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा। विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये महिलाओ स्मृति चिन्ह भेंट सम्मान किया गया |
गरियाबंद जिले के समस्त क्षेत्रो आई सैकड़ों महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण के प्रति बढ़ती जागरूकता और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जनसमर्थन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव