पेंशन-राशन सब 'ऑनलाइन', आदिवासी बुजुर्ग की थाली 'ऑफलाइन'


गरियाबंद,  जिले के पथर्री ग्राम से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पिछले 6 महीनों से वृद्धा पेंशन और उचित मूल्य की दुकान से राशन नहीं मिलने के कारण एक आदिवासी बुजुर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि वह बुजुर्ग अपनी जरूरतमंद और दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहा हैं। आपको बता दें कि आदिवासी बुजुर्ग राशन खरीदने राशन दुकान जाता है वहां पर उसका फिंगर प्रिंट एक्सेप्ट बताता है लेकिन उसका ईकेवाईसी फेल्ड हो जाता है, जिसके कारण उसे उसका राशन नहीं मिल पा रहा है, और ना ही उसके पेंशन की राशि उसके खाते में आ रही है।

पीड़ित का कहना है कि उसने इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक कई बार शिकायत की, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। प्रशासन की इस उदासीनता से बुजुर्ग का मनोबल टूटता दिखाई दे रहा है।
बुजुर्ग आदिवासी का आरोप है कि शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब होती जा रही है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि पीड़ित बुजुर्ग दर-दर भटककर न्याय की गुहार लगाने को मजबूर हैं।
इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि शिकायत की जानकारी मिली है और जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव