युवा नेता शंकर साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष
गोबरा नवापारा। कांग्रेस पार्टी ने युवा कार्यकर्ता शंकर साहू की सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए शंकर साहू ने अपने कार्यों को कुशलता से निभाया और आम जनमानस में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
नव नियुक्त उपाध्यक्ष शंकर साहू ने इस दायित्व के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस को बूथ तक मजबूत किया जाएगा।
शंकर साहू ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को जनता के बीच पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी संघर्ष किया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें