संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती में शामिल हुए जिला अध्यक्ष अयाज रजा
14 अप्रैल को पूरे देश भर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई इसी अवसर पर अभनपुर विधानसभा क्षेत्र की युवा नेता व भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अयाज रजा अपने युवा साथियों के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें नमन किया इस अवसर पर अयाज रजा ने कहा कि आज जो हिंदुस्तान में नियम कायदा कानून और जो संविधान को हम मानते हैं उसके निर्माता की जयंती है हिंदुस्तान में संविधान से ही हर काम होता है हम सबको संविधान जैसी अमूल्य चीज देने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को याद किया और पूरे जिले वासियों से यह अपील की उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हमें भी जीवन को सफल और अच्छा बनाना चाहिए इस अवसर पर भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजहर रजा इमरान इम्मू सोलंकी प्रतीक साहनी संतोष यादव राजू साहू आनस रिजवी और भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें