आदिशक्ति राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी के प्रधान पीठाधीष्वर श्री दाऊ जी सरकार मैहर म.प्र. के एक दिवसीय दर्शन धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न।


धमतरी जिला के कुरुद विकासखंड मुख्यालय में एक धार्मिक कार्यक्रम के तहत श्री श्री दाऊ जी सरकार प्रधान पुजारी जी मैहरधाम म.प्र. का आज आगमन हुआ।
एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम कुछ आयोजन श्याम कुंज, सनसिटी कालोनी कुरूद निवासी के सोनवानी परिवार द्वारा किया गया था। जहां श्रदालुओं के द्वारा आदिशक्ति राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी के प्रधान पीठाधीष्वर श्री दाऊ जी सरकार का महिला पुरुष व आयोजनकर्ता द्वारा आरती उतारकर पूजा अर्चना के पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
उक्त एकदिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर श्रीमती शशि सोनवानी, श्री हरिशंकर सोनवानी, श्याम साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष मगरलोड, जितेन्द्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूश श्रध्दालुजन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!