महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का निःशुल्क होगा ईकेवाईसी, सीएससी ऑपरेटरों का बैठक हुआ सम्पन्न l
राजिम/ फिंगेश्वर, संचालक संचालनालय महिला एवं बाल विकास नवा रायपुर के निर्देश पर फिंगेश्वर परियोजना के महतारी वंदन योजना के लगभग 50 हजार हितग्राहियों का निःशुल्क ekyc कराया जाना है।तत्संबंध में फिंगेश्वर जनपद पंचायत के सभागृह में विभागीय पर्यवेक्षकों और सीएससी ऑपरेटर्स का प्रशिक्षण जितेन्द्र साव परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास फिंगेश्वर एवं सीएससी ऑपरेटर्स के जिला प्रबंधक परमानंद साहू द्वारा लिया गया।प्रशिक्षण में परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन के हितग्राहियों का निःशुल्क ईकेवाईसी यथासंभव प्रत्येक ग्राम पंचायत में एवं नगर पंचायत के वार्ड में सक्रिय सीएससी ऑपरेटर्स के द्वारा किया जायेगा।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों को निःशुल्क इकेवाईसी हेतु सीएससी ऑपरेटर्स के पास पंचायत भवन या सामुदायिक भवन भेजने प्रोत्साहित किया जाएगा।उक्त कार्य को संचालनालय के निर्देशानुसार आगामी 3 माह में अर्थात 30 जून तक पूर्ण किया जाना है।प्रशिक्षण में तकनीकी पहलुओं पर जिला प्रबंधक द्वारा विस्तार से ऑपरेटर्स को बताया गया।परियोजना अधिकारी द्वारा सभी हितग्राहियों को शीघ्र अपने ग्राम /वार्ड के निकटतम चिन्हित सीएससी ऑपरेटर्स से इकेवाईसी कराने आग्रह किया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें