नवापारा के धनराज मध्यानी बने जिला उपाध्यक्ष, सौरभ शर्मा को महामंत्री का दायित्व l


गोबरा नवापारा। कांग्रेस पार्टी के संगठन विस्तार के तहत रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी में गोबरा नवापारा नगर के दो वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा एवं रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के निर्देश पर संगठन विस्तार किया गया है। 

इस कड़ी में गोबरा नवापारा नगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी को रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं नगर के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा को जिला महामंत्री का दायित्व दिया गया है। पार्टी के उच्च नेतृत्व द्वारा दोनों नेताओं को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नवीन दायित्व मिलने पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की नाकामियों, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को जनता के बीच ले जाकर पार्टी संगठन की आवाज को बुलंद किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को और मजबूत किया जाएगा।

वहीं नवनियुक्त जिला महामंत्री सौरभ शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरते हुए वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर अभनपुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, जीत सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता, पार्षद रामरतन निषाद, जीत सिंह, चतुर जगत, अशोक गोलछा, संतोष विश्वास, अजय साहू, अर्जुन साहू, तरुण कंसारी , टिकेश्वर गिलहरे, दीपाली राजपूत, अनूप खरे, अजय कोचर, शेखर बाफना, चंद्रहास साहू, फागू देवांगन, मंगराज सोनकर, सुनील जैन, राजा चावला, राकेश सोनकर, राम कुमार शर्मा, विजय तारक, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
कार्यकर्ताओं ने कहा कि धनराज मध्यानी और सौरभ शर्मा जैसे अनुभवी नेताओं को जिला संगठन में स्थान मिलने से रायपुर ग्रामीण में पार्टी और अधिक सशक्त होगी। नगर से दो नेताओं को जिला स्तर पर दायित्व मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव