श्री दक्षिणमुखी सुंदरकांड समिति करेगी 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान, 31 मई को अस्पताल परिसर में भव्य आयोजन
गोबरा नवापारा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री दक्षिणमुखी सुंदरकांड समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह गरिमामय कार्यक्रम 31 मई 2026, रविवार को संध्या 5 बजे से सरकारी अस्पताल परिसर, गोबरा नवापारा में आयोजित होगा।
समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हमारा छोटा सा प्रयास है कि समाज के होनहार बच्चों का हौसला बढ़ाया जाए। उक्त छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं स्मृति चिन्ह अतिथिगणों के करकमलों से प्रदान किया जाएगा। आयोजन में नगर के प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. बलजीत सिंह, थाना प्रभारी गोबरा नवापारा टीआई जायसवाल, नपा अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, समाजसेवी डॉ. राजेन्द्र गदिया, समाजसेवी अंजू पारख, आयुष्मान हॉस्पिटल के डॉ. पुनित गोस्वामी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा के डॉ. तेजेन्द्र साहू, समाजसेवी महेश लालवानी, सेवानिवृत्त शिक्षक उमाशंकर देवांगन, एसपीएम पोस्ट ऑफिस नवापारा के बब्रुवाहन यादव, ब्रम्हदत्त शर्मा, केशव सोनकर, नन्द कुमार कंसारी, सेवानिवृत्त फौजी दुष्यंत तारक एवं राकेश कुमार सोनी शामिल होंगे।
इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़िया, श्याम किशोर शर्मा, विनोद जैन, तुकाराम कंसारी, मनीष जैन, विशेषर हिरवानी, श्रीकांत साहू, नागेन्द्र निषाद, प्रवीण देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
शिक्षा जगत से हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य फाखरा दानी, शासकीय कन्या उच्चतर शाला के देवेन्द्र कुमार देवांगन, रामजानकी विद्या मंदिर के निखिल कुमार दास, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के गौरीशंकर निर्मलकर, टीबीएस स्कूल की हरप्रीत कौर , शिवांश इंटरनेशनल स्कूल के चित्रकांत शर्मा, दावडा इंटरनेशनल स्कूल की यास्मीन खान/ कविता शर्मा जी, परमेश्वरी स्कूल के भोजराम यादव जी, एकेडमिक हाईटस के दुष्यंत गोलछा जी, नवकार पब्लिक स्कूल के सुशील बोथरा जी एवं ज्ञानदीप शिशु विद्या मंदिर के श्री अशोक तिवारी जी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। श्री दक्षिणमुखी सुंदरकांड मंदिर समिति ने समस्त नगरवासियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर छात्रों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें