महानदी से अवैध रेत ढो रहे माफियाओं पर खनिज विभाग का कहर: 14 हाइवा जब्त, खरोरा थाने में खड़े
खरोरा: कलेक्टर के सख्त आदेश और उप संचालक खनिज प्रशासन राजेश मालवे के निर्देश पर खनिज विभाग ने महानदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। दिन-रात चले सघन अभियान में विभाग ने खनिज रेत से भरे 14 हाइवा वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए धर दबोचा।
यह कार्रवाई खनि निरीक्षक प्रवीण नेताम एवं सुश्री प्रीति सिन्हा के नेतृत्व में की गई। टीम में सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा, संतोष पवार, रूपेंद्र चंद्राकर, रिजवान खान, लीलेश्वर मानिकपुरी व सैनिक राजू बर्मन शामिल थे।
जानकारी के अनुसार ये सभी हाइवा महानदी के घाटों से अवैध रूप से रेत भरकर खरोरा क्षेत्र से गुजर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पूरी रात नाकेबंदी कर कार्रवाई की गई।
सभी 14 जब्त हाइवा वाहनों को खरोरा थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर राजसात की कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें