'सही दवा, शुद्ध आहार' अभियान के तहत 2 मेडिकल स्टोर पर छापा, फेस वॉश का सैंपल जब्त
मैनपुर में 'सही दवा, शुद्ध आहार' अभियान के तहत 2 मेडिकल स्टोर पर छापा, फेस वॉश का सैंपल जब्त
गरियाबंद। सचिव एवं नियंत्रक महोदय के निर्देश पर "सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार" अभियान के तहत मंगलवार दिनांक 05.05.2026 को मैनपुर ब्लॉक में औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की।
टीम ने लक्ष्मी मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स और बालाजी मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। दोनों दुकानों में सघन रूप से दवाओं के क्रय-विक्रय दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और लाइसेंस की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान लक्ष्मी मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स से 1 फेस वॉश कॉस्मेटिक सामग्री का नमूना जांच के लिए लिया गया। अधिकारियों ने दोनों मेडिकल संचालकों को अभियान की थीम के अनुसार नियमानुसार दवा विक्रय और रिकॉर्ड संधारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता को गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध कराना है। *हालांकि इसकी पुष्टि हमारे द्वारा नहीं की जाती।*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें