आबकारी विभाग की दबिश में 47.34 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपियों पर केस दर्ज



अभनपुर/नवापारा, दिनांक 24/05/2026 को आबकारी विभाग ने नवापारा में दो अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर अवैध शराब के कुल 02 प्रकरण दर्ज किए।  

पहला प्रकरण धारा 34(2) के तहत बस स्टैंड, नवापारा में दर्ज हुआ। आरोपी महिला दीपा दुलानी के कब्जे से कुल 45.36 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। इसमें गोवा 3.24 BL, प्लेन 7.920 BL और मसाला 34.2 BL शामिल है। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 24,680 रुपये है।  
दूसरा प्रकरण धारा 34(1)(B) के तहत अहाता, नवापारा में दर्ज किया गया। यहां आरोपी दिगेश सोनकर के पास से 1.98 बल्क लीटर विदेशी मदिरा CG Fine बरामद हुई, जिसकी कीमत 1,320 रुपये आंकी गई।  

कुल जब्ती: दोनों मामलों को मिलाकर कुल 47.34 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई। जब्त मदिरा की कुल कीमत 26,000 रुपये है।  

दोनों प्रकरणों में विवेचक अधिकारी ESI नीलम स्वर्णकार हैं। टीम में ESI राजेश घरडे, कांस्टेबल विवेक श्रीवास्तव, दिगंबर बुरा, कृष्णकांत और जितेंद्र मिश्रा शामिल रहे। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव