खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनिज परिवहन करते 8 हाइवा जब्त



रायपुर/अभनपुर। खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर लगाम लगाने खनिज विभाग ने शुक्रवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। उप संचालक खनि प्रशासन राजेश मालवे के आदेश और खनि अधिकारी उमेश भार्गव के निर्देश पर सुबह 4 बजे से चलाए गए विशेष अभियान में अभनपुर क्षेत्र से अवैध खनिज परिवहन कर रहे 8 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया।  

विभागीय टीम ने घेराबंदी कर जांच के दौरान 5 हाइवा रेत, 2 हाइवा मुरुम और 1 हाइवा गिट्टी से लदे वाहनों को पकड़ा। किसी भी वाहन के पास रॉयल्टी पर्ची या वैध दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर उपरवारा चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।  

इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक प्रवीण नेताम और प्रीति सिन्हा के नेतृत्व में टीम शामिल रही। सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा के साथ सैनिक रिजवान, गोलू वर्मा और लुकेश वर्मा भी अभियान में मौजूद रहे। विभाग ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सुबह के समय औचक निरीक्षण किया गया।  

विभाग ने साफ किया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के औचक अभियान जारी रहेंगे। अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!