हिंदुत्व, सनातन और राष्ट्रवाद की एकजुटता से ऐतिहासिक विजय, भाजपा पर जनता का प्रचंड विश्वास— माधुरी साहू,
गोबरा नवापारा, प्रदेश सह-समन्वयक भाजपा महिला मोर्चा ने असम, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम मात्र चुनावी सफलता नहीं, बल्कि भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं के खून-पसीने, अथक परिश्रम, संघर्ष, तपस्या एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की शहादत का गौरवपूर्ण प्रतिफल है।
उन्होंने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता अब तुष्टिकरण, परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति को निर्णायक रूप से अस्वीकार कर चुकी है तथा राष्ट्रहित, सुशासन, विकास और स्थिर नेतृत्व आधारित राजनीति के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त कर रही है। यह परिणाम उन शक्तियों के लिए भी करारा संदेश है, जिन्होंने वर्षों तक समाज को विभाजित कर सत्ता साधने का प्रयास किया।
श्रीमती साहू ने कहा कि यह विजय हिंदुत्व, सनातन संस्कृति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रवादी विचारधारा की एकजुट शक्ति का जीवंत प्रमाण है। देश की जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब सनातन मूल्यों, राष्ट्रीय अस्मिता और विकासवादी दृष्टिकोण का संगम होता है, तब इतिहास रचा जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन की अनुशासित कार्यप्रणाली तथा बूथ स्तर तक कार्यरत प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण ने इस ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त किया है। गाँव-गाँव, गली-गली कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित का संदेश पहुँचाकर कमल खिलाने का संकल्प सिद्ध किया है।
श्रीमती माधुरी साहू ने कहा कि भाजपा की यह विजय उन सभी ज्ञात-अज्ञात कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने संगठन, विचारधारा और राष्ट्रहित के लिए संघर्ष किया, विपरीत परिस्थितियों में डटे रहे तथा अनेक ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर संगठन की नींव को सशक्त बनाया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह जनादेश केवल भाजपा की विजय नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सनातन संस्कृति, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की विजय है, जो आने वाले समय में भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें