मछुवारा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक प्रेम लता निषाद का गोबरा नवापारा में भव्य स्वागत
गोबरा नवापारा: भाजपा मछुवारा प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक प्रेम लता निषाद के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनमति साहू, वार्ड क्र. 14 के पार्षद जीना सुजीत निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुकेश निषाद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित मेघवानी, युवा महामंत्री वीरेंद्र साहू, लीला राम निषाद, देवेंद्र सेन, किरण सोनी, उमा कंसारी और माखन निषाद ने प्रेम लता निषाद का अभिनंदन किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें