नवापारा में अस्पताल के सामने से चोरी बाइक बरामद, आरोपी अशोक यादव गिरफ्तार


गोबरा नवापारा। संजीवनी अस्पताल के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गोबरा नवापारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चोरी की बाइक समेत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।  

थाना गोबरा नवापारा में प्रार्थी योगेश्वर साहू पिता जगन्नाथ साहू उम्र 27 वर्ष निवासी परसट्टी, थाना मगरलोड जिला धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 21/04/2026 को रात करीब 8:30 बजे वह अपने पिताजी का इलाज कराने संजीवनी अस्पताल नवापारा आया था। उसने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 LG 3920 को अस्पताल के सामने खड़ी कर इलाज के लिए अंदर चला गया। वापस आने पर देखा तो अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया था।  

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 130/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर मसरूका की पतासाजी शुरू की गई।  

इसी बीच दिनांक 21/05/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 8 यादवपारा निवासी अशोक यादव एक मोटरसाइकिल को छुपाकर अपने पास रखा है और बीच-बीच में चलाता है। सूचना पर पुलिस ने निशानदेही के आधार पर घेराबंदी कर अशोक यादव को पकड़ा।  

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG04LH 3920 कीमत करीब 15,000 रुपये बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ली।  

गिरफ्तार आरोपी का नाम:* अशोक यादव पिता स्वर्गीय महेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 8 यादवपारा नवापारा, थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छ.ग.।  

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव