लीला राम निषाद बने गोबरा नवापारा भाजपा युवामंडल मंत्री, शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई
गोबरा नवापारा। भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, जिला भाजयुमो अध्यक्ष पिंटू साहू एवं मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा की अनुशंसा पर संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें सक्रिय युवा नेता लीला राम निषाद को गोबरा नवापारा भाजपा युवामंडल का मंत्री नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने लीला राम निषाद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त युवामंडल मंत्री लीला राम निषाद ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। युवाओं को जोड़कर पार्टी की विचारधारा घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। लीला राम निषाद की नियुक्ति से युवाओं में नया जोश देखने को मिल रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें