कांग्रेस सेवादल का झंडा वंदन कार्यक्रम सुभाष चौक नवापारा में संपन्न




नवापारा। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार प्रतिमाह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले झंडा वंदन कार्यक्रम के तहत आज सुभाष चौक, सदर रोड नवापारा में कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वज वंदन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठजनों, युवा साथियों, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया तथा देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष चतुर सिंग जगत ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का झंडा वंदन कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति, अनुशासन, सेवा और संगठन की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रसेवा, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से महंगाई बेकाबू हो गई है। गैस सिलेंडर, राशन, सब्जी, दवा, स्कूल फीस - हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। महामंत्री जिला कांग्रेस सेवादल सुरेन्द्र साहू ने कहा कि युवा को नौकरी नहीं, मजदूर की मजदूरी नहीं बढ़ी, पर सामान के दाम डबल। "अच्छे दिन" का नारा जुमला साबित हुआ। GST में आटा, चावल, दही, छाछ तक महंगा कर दिया। किसान को खाद-कीटनाशक पर भी GST देना पड़ रहा। 
कार्यक्रम में शामिल राम कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, घनश्याम साहू महामंत्री पार्षद गण रामरतन निषाद, अजय साहू, फागु राम देवांगन, प्रदीप साहू, सुनील शर्मा,कोषाध्यक्ष, बल्लू देवांगन, अमर सिंह चक्रधारी, रूप राम साहू, नंदु साहू, संतोष सोनकर ,संतोष साहू, आकाश सोना, दूरपति सोना, शीतल जगत, रुखमनी जगत, नीला जगत, आराधना जगत, बाल सेवादल जयबीर , जिज्ञान,कुसुम, मनोहर, सौरभ कहार, काव्यांश साहू महापुरुषों के आदर्शों पर चलने, समाज में भाईचारा बनाए रखने तथा जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव