राजिम-नवापारा क्षेत्र में मोबाइल पर बजा 'Extremely Severe Alert', घबराए लोग; निकला भारत सरकार का टेस्ट मैसेज
राजिम-नवापारा क्षेत्र में शनिवार 11:45 को अचानक हजारों मोबाइल फोन पर 'Extremely Severe Alert' के साथ तेज बीप और वाइब्रेशन वाला मैसेज फ्लैश हुआ। मैसेज पढ़कर लोग घबरा गए और एक-दूसरे को फोन कर जानकारी लेने लगे। कुछ लोगों ने इसे साइबर फ्रॉड या हैकिंग समझ लिया।
दरअसल यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' का परीक्षण संदेश था। मैसेज में अंग्रेजी और हिंदी में लिखा था: "भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है, जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी। सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र। इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। यह एक परीक्षण संदेश है - भारत सरकार।"
यह अलर्ट सिस्टम भूकंप, बाढ़, सुनामी, चक्रवात जैसी आपदाओं के दौरान तुरंत लोगों तक चेतावनी पहुंचाने के लिए बनाया गया है। स्वदेशी तकनीक पर आधारित यह सेवा बिना इंटरनेट और SMS के भी सभी मोबाइल पर एक साथ पहुंचती है। मैसेज के साथ तेज आवाज और वाइब्रेशन इसलिए आता है ताकि लोग तुरंत ध्यान दें।
हालांकि इसकी पुष्टि हमारे द्वारा नहीं की जाती।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें