पेट्रोल-डीजल की किल्लत और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल l


गोबरा नवापारा: पूरे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान आम जनता की आवाज बनकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। नगर के दीनदयाल उपाध्याय चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से गोबरा नवापारा सहित पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिल रहा है। किसान, मजदूर, ऑटो चालक सभी त्रस्त हैं। खेती-किसानी का समय है, पर डीजल न मिलने से ट्रैक्टर खड़े हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण यह संकट पैदा हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल 100 रुपये लीटर के पार है। ऊपर से अब सप्लाई भी रोक दी गई है। यह डबल इंजन सरकार की नाकामी है।
इस अवसर पर रामा यादव, धनराज मध्यानी, जीत सिंग, सौरभ शर्मा, चतुर जगत, पार्षद अजय साहू, हेमंत साहनी, अर्जुन साहू, टिकेश्वर गिलहरे, दीपाली राजपूत, रमेश तिवारी, निर्माण यादव, मंगराज सोनकर, राजा चावला, सुरेन्द्र साहू, सुनील जैन, बल्लू देवांगन, रूखमणी साहू, भोला साहू, दाऊराम साहू, शंकर साहू, मितेश शाह, अभिजीत श्रीवास, पूर्णानंद साहू, राकेश सोनकर, नंदू टंडन, जितेंद्र कोसरे, निगम पटेल, शेखर साहू, आशीष दीवान, बीरबल राजपूत, विजय तारक, मानसिंग ध्रुव, महेश साहू, असफाक लखानी, श्यामू विष्वकर्मा, बजरंगी कंसारी, अजय गाड़ा, अतुल ठाकुर सहित जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि आने वाले समय में आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव