पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नवापारा में जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन
नवापारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘विकसित भारत, बदलता भारत’ अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्रदर्शित करने हेतु छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में भाजपा नवापारा मंडल में भी जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रदर्शनी सामुदायिक भवन (नेहरू उद्यान के बगल में), नवापारा में आयोजित होगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन 19 जून को संध्या 4 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री राम गर्ग जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा रहेंगे। साथ ही विधायक श्री इंद्रकुमार साहू जी, श्री अशोक बजाज (प्रदेश कार्यालय मंत्री, भाजपा) एवं श्री चंद्रशेखर साहू (पूर्व कैबिनेट मंत्री) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उक्त प्रदर्शनी कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री श्याम कुमार नारंग, जिला महामंत्री श्री संतोष शुक्ला एवं श्रीमती ललिता वर्मा, जिला कार्यालय मंत्री श्री बुद्धेश्वर वर्मा, श्री नागेंद्र वर्मा (मंडल अध्यक्ष, नवापारा भाजपा), जिला प्रदर्शनी प्रभारी श्री विजय गोयल एवं श्री उत्पल साहू सहित रायपुर ग्रामीण जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, जनकल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण एवं गरीब हितैषी योजनाओं की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा तथा नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
उक्त प्रदर्शनी आमजनों के लिए 20 एवं 21 जून को प्रातः 11 बजे से संध्या 8 बजे तक खुली रहेगी।
उक्त जानकारी भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष एवं जिला प्रदर्शनी प्रभारी विजय गोयल द्वारा दी गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें